What is Bilingual Teaching

What is Bilingual Teaching? यह अंग्रेजी शिक्षण को कैसे  प्रभावी बनाता है

विषय सूची

आज के आधुनिक शैक्षिक परिदृश्य में यह समझना बेहद जरूरी है कि Bilingual Teaching क्या है।? यह एक ऐसी शिक्षण पद्धति है जिसमें शिक्षक सीखने की प्रक्रिया में दो भाषाओं का संतुलित उपयोग करता है। सामान्यतः भारत के विद्यालयों में यह स्थानीय भाषा या मातृभाषा तथा अंग्रेज़ी के संयोजन के रूप में दिखाई देता है

इसका उद्देश्य:

  • इसका उद्देश्य केवल अनुवाद करना नहीं होता है।

  • यह विद्यार्थियों को नई अवधारणाएँ समझने में सहायता देता है।

  • इससे बच्चे अपनी बात व्यक्त करना और आत्मविश्वास सीखने सीखते हैं।

  • परिचित भाषा से बच्चा नए विचारों को जल्दी समझता है।

  • इस प्रकार वह अपने विषय से बेहतर जुड़ पाता है।

  • बाद में वही अवधारणा दूसरी भाषा में सिखाई जाती है।

  • इससे भाषा और विषय दोनों का विकास होता है।

उदाहरण के लिए: यदि शिक्षक “forest” शब्द पढ़ाते समय पहले “जंगल” शब्द का प्रयोग करे और फिर अंग्रेज़ी शब्द को संदर्भ में समझाए, तो विद्यार्थी अर्थ को आसानी से ग्रहण कर लेते हैं इसी प्रकार गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा अंग्रेज़ी भाषा शिक्षण में भी यह द्विभाषिक दृष्टिकोण उपयोगी सिद्ध होता है

अनेक शोध यह दर्शाते हैं कि What is Bilingual Teaching का उत्तर केवल दो भाषाओं का प्रयोग नहीं है, बल्कि यह सीखने को अधिक समावेशी, रोचक और प्रभावी बनाने की एक सशक्त रणनीति है।

NEP 2020 और NCF-SE 2023 के संदर्भ में Bilingual Teaching

भारत की National Education Policy 2020 (NEP 2020) तथा National Curriculum Framework for School Education 2023 (NCF-SE 2023) बच्चों की भाषा को सीखने का मुख्य आधार मानती हैं।इन दस्तावेज़ों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बच्चे अपनी मातृभाषा या परिचित भाषा में बेहतर सीखते हैं

विद्यालय में यदि शिक्षण केवल ऐसी भाषा में हो जिसे बच्चा पूरी तरह नहीं समझता, तो सीखना कठिन हो सकता है इसी कारण द्विभाषिक शिक्षण को प्रोत्साहित किया गया है। NCF-SE 2023 यह सुझाव देता है कि शिक्षक बच्चों के पूर्व अनुभवों और उनकी भाषा का सम्मान करें।

चुनौती और समाधान: यदि कक्षा 8 का विद्यार्थी “honesty” शब्द का अर्थ नहीं समझता, तो शिक्षक पहले “ईमानदारी” शब्द के माध्यम से अवधारणा स्पष्ट कर सकता है इसके बाद अंग्रेज़ी वाक्यों में उसका प्रयोग कराया जा सकता है इस प्रकार भाषा सीखना विषय सीखने में बाधा नहीं बनता

एक मजबूत पुल: What is Bilingual Teaching को समझने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि इसे भाषा और विषय के बीच पुल के रूप में देखा जाए। यह दृष्टिकोण विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है जो ग्रामीण क्षेत्रों या हिंदी माध्यम विद्यालयों से आते हैं और अंग्रेज़ी भाषा में अभी दक्षता विकसित कर रहे हैं

Bilingual Teaching के प्रमुख चरण (Step-by-Step Process)

कक्षा शिक्षण, वर्कशीट निर्माण और शिक्षक प्रशिक्षण को व्यवस्थित करने के लिए NCF-SE 2023 के अनुरूप निम्नलिखित चरणों का पालन किया जाना चाहिए:

1. Learning Outcomes निर्धारित करना

द्विभाषिक शिक्षण प्रारंभ करने से पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि पाठ समाप्त होने तक विद्यार्थियों से कौन-से सीखने के परिणाम अपेक्षित हैं ये परिणाम केवल विषयवस्तु की समझ तक सीमित नहीं होते, बल्कि भाषा विकास से भी जुड़े होते हैं। जब Learning Outcomes पहले से निर्धारित होते हैं, तब शिक्षक गतिविधियों, प्रश्नों, द्विभाषिक व्याख्या और मूल्यांकन को सही दिशा में योजनाबद्ध कर सकता है।

2. पूर्व ज्ञान सक्रिय करना

शिक्षण आरम्भ करने से पहले बच्चों के अनुभवों से जुड़ना आवश्यक है । यदि पाठ जूते बनाने वाले व्यक्ति के बारे में है, तो शिक्षक पूछ सकता है, “क्या आपने मोची को काम करते देखा है?” इससे बच्चे तुरंत विषय से जुड़ जाते हैं

3. प्रमुख शब्दों की पहचान एवं Help Box का उपयोग

पाठ पढ़ाने से पहले महत्वपूर्ण शब्दों का अर्थ स्पष्ट किया जाता है। इसके लिए Help Box आधारित गतिविधियाँ शब्दावली विकास को अधिक स्थायी बनाती हैं।

4. संदर्भ के आधार पर अर्थ निर्माण (Context Clues)

द्विभाषिक शिक्षण में केवल शब्द का सीधा अनुवाद बताना पर्याप्त नहीं होता। शिक्षक को बच्चों को संदर्भ के आधार पर शब्द का अर्थ समझने या अनुमान लगाने (Meaning Guessing) का अवसर देना चाहिए।

5. द्विभाषिक प्रस्तुतीकरण

शिक्षक पहले अंग्रेज़ी वाक्य पढ़ता है और फिर उसी का संक्षिप्त अर्थ हिंदी में स्पष्ट करता है। ध्यान रहे कि हर वाक्य का शब्दशः अनुवाद आवश्यक नहीं है; वास्तविक उद्देश्य समझ विकसित करना है।

6. Fill in the Blank एवं Guided Practice

Help Box आधारित Fill in the Blank गतिविधियाँ बच्चों की समझ, स्मृति, तर्क और शब्द चयन क्षमता का विकास करती हैं। यह भाषा और विषय दोनों के विकास में सहायक है।

7. प्रश्नोत्तर और चर्चा

बच्चों से पहले उनकी परिचित भाषा (जैसे हिंदी) में प्रश्न पूछे जा सकते हैं इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे उत्तर अंग्रेज़ी में देने के लिए प्रेरित किया जाता है

8. भाषा  विकास (Speaking/Writing)

विद्यार्थियों को छोटे वाक्य, संवाद, चित्र वर्णन या कहानी पुनर्कथन (Retelling) जैसे कार्य दिए जाते हैं इससे वे दोनों भाषाओं का सक्रिय उपयोग करना सीखते हैं

9. स्वतंत्र अभ्यास

अंतिम चरण में बच्चों को ऐसी गतिविधियाँ दी जाती हैं जिनमें वे स्वयं सीखने का प्रदर्शन करें, जैसे नए शब्दों से वाक्य बनाना या चित्र देखकर कहानी कहना

10. Learning Outcomes आधारित मूल्यांकन

अंत में, यह जाँचा जाता है कि शुरुआत में तय किए गए सीखने के प्रतिफल (Learning Outcomes) प्राप्त हुए हैं या नहीं

व्यावहारिक उदाहरण: किसी अंग्रेज़ी पाठ को Bilingual विधि से कैसे पढ़ाएँ

आइए ‘The Shoemaker and the Elves’ नमक पाठ के एक अनुच्छेद के माध्यम से इसे व्यावहारिक रूप में समझते हैं:

अंग्रेज़ी अनुच्छेद (Context):

“Once there was a poor shoemaker. He had only a little leather left. One night he cut the leather and kept it on the table. The next morning, he found a beautiful pair of shoes ready. He and his wife were surprised. Every night the same thing happened. Soon they became rich because many people bought the shoes.”

इस अनुच्छेद को पढ़ाने के लिए शिक्षक इन रणनीतियों का उपयोग कर सकते हैं:

प्रवाहपूर्ण पठन और शब्द पहचान

शिक्षक सबसे पहले पूरे अनुच्छेद को प्रवाहपूर्ण ढंग से पढ़ेगा इसके बाद महत्वपूर्ण शब्दों (poor shoemaker, leather, pair of shoes, surprised, rich) को बोर्ड पर लिखेगा शिक्षक बच्चों से पूछ सकता है कि “poor” का क्या अर्थ है, जिससे विद्यार्थी स्वयं “गरीब” या “अमीर” जैसे शब्दों का उत्तर देंगे

Help Box की सहायता से अर्थ निर्माण

शिक्षक बोर्ड पर एक Help Box और कुछ रिक्त स्थान वाले वाक्य बना सकता है:

Help Box: leather, surprised, wife, rich, night

अभ्यास वाक्य:

    1. The shoemaker and his ______ were happy.

    2. He had only a little ______ left.

शिक्षक पूछेगा—“Shoemaker ke saath kaun rehta tha?” बच्चे उत्तर देंगे—“उसकी पत्नी।” फिर शिक्षक पूछेगा—“Help Box में पत्नी के लिए कौन-सा शब्द है?” बच्चे “wife” पहचानेंगे और रिक्त स्थान भरेंगे। इस तरह बच्चा संदर्भ से सही शब्द चुनना सीखता है।

अर्थ अनुमान (Meaning Guessing) की रणनीति

शिक्षक बच्चों को सीधे अर्थ बताने के बजाय अनुमान लगाने के लिए कह सकता है। जैसे— “The shoemaker was poor but later he became rich.” यदि वह पहले poor था और बाद में rich हो गया, तो rich का क्या अर्थ होगा? बच्चे आसानी से “अमीर” या “धनी” का अनुमान लगा लेंगे

अन्य विषयों में द्विभाषिक Fill in the Blank के उदाहरण

यह पद्धति केवल अंग्रेज़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य विषयों में भी उतनी ही प्रभावी है:

सामाजिक विज्ञान (Social Science)

Help Box: river, village, farmer, crops, water

वाक्य: A ______ needs ______ to grow ______.

गणित (Mathematics)

Help Box: add, subtract, total, equal

वाक्य: When we ______ two numbers, we get the ______.

हिंदी भाषी राज्यों में Bilingual Teaching का महत्व

हिंदी भाषी राज्यों तथा हिंदी माध्यम विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए द्विभाषिक शिक्षण एक वरदान की तरह है । कुछ महत्वपूर्ण लाभ हैं:

अवधारणाओं की बेहतर समझ

  • कठिन विचारों को परिचित भाषा में समझाना आसान होता है。

  • इससे विद्यार्थी विषय को गहराई से समझ पाते हैं。

  • जैसे— “environment conservation” को पहले “पर्यावरण संरक्षण” के रूप में समझना।

भयमुक्त वातावरण और आत्मविश्वास

  • बच्चों को अपनी भाषा में उत्तर देने का अवसर मिलना चाहिए।

  • इससे वे कक्षा की चर्चा में अधिक भाग लेते हैं।

  • अपनी भाषा में बात करने से उनका डर दूर होता है。

समावेशी शिक्षा को बढ़ावा

  • कक्षा में भाषा की विविधता को स्वीकार करना जरूरी है。

  • यह समावेशी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण भाग है。

  • इससे सभी बच्चों को सीखने का समान अवसर मिलता है।

सीखने के परिणामों (Learning Outcomes) में सुधार

  • द्विभाषिक शिक्षण से भाषा की बाधा दूर हो जाती है。

  • इससे बच्चों में पढ़ने और लिखने की क्षमता सुधरती है।

  • उनकी समझने की क्षमता में भी गुणात्मक सुधार दिखाई देता है।

द्विभाषिक शिक्षण की सामान्य चुनौतियाँ और समाधान (Challenges & Solutions)

  • चुनौती 1: बच्चे हिंदी पर बहुत अधिक निर्भर हो जाते हैं।

    • समाधान: हिंदी का प्रयोग केवल अवधारणा (Concept) समझाने के लिए करें। जैसे ही बच्चे अर्थ समझ जाएँ, उन्हें धीरे-धीरे अंग्रेज़ी के छोटे वाक्यों के प्रयोग की ओर ले जाएँ

  • चुनौती 2: अंग्रेज़ी शब्दावली का सीमित होना।

    • समाधान: कक्षा में पाठ शुरू करने से पहले ‘Help Box’ और ‘Context Clues’ (संदर्भ संकेतों) की मदद से बच्चों को नए शब्द सिखाएँ।

  • चुनौती 3: कक्षा में समय का प्रबंधन (Time Management)।

    • समाधान: हर वाक्य का शब्दशः अनुवाद करने से बचें।केवल मुख्य और कठिन शब्दों या विचारों के लिए ही द्विभाषिक नीति अपनाएँ. 

संक्षेप में-

  • What is Bilingual Teaching केवल दो भाषाओं का उपयोग नहीं है।

  • यह एक छात्र-केंद्रित और वैज्ञानिक शिक्षण रणनीति है।

  • यह बच्चों की भाषा, अनुभव और आवश्यकताओं को सम्मान देती है।

  • NEP 2020 और NCF-SE 2023 भी इसकी वकालत करते हैं।

शिक्षक स्वयं:

  • शिक्षक अपने स्तर पर स्थानीय संदर्भों को शामिल कर सकते हैं।

  • वे द्विभाषिक Worksheets और गतिविधियाँ विकसित कर सकते हैं।

  • वे चित्र-आधारित शिक्षण सामग्री (TLM) भी बना सकते हैं।

  • इससे हमारी कक्षाएं अधिक जीवंत और अर्थपूर्ण बन सकेंगी。कक्षा में भाषा के इस व्यावहारिक उपयोग को विस्तार से समझने के लिए आप iDream Education का लेख शिक्षण और अधिगम में द्विभाषी दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना भी पढ़ सकते हैं।

Share this article

By Radhe Shyam Thawait

Radhe Shyam Thawait is an educational consultant, teacher educator, and curriculum specialist with more than 30 years of experience in school education. He has worked with universities, SCERT, state education missions, and national educational organisations in curriculum development, teacher professional development, educational leadership, and academic resource creation. As the Founder of RST EDU, he publishes research-based articles, practical classroom strategies, leadership insights, and evidence-informed educational resources for teachers, school leaders, teacher educators, researchers, and education professionals. His work supports the effective implementation of NEP 2020 and the National Curriculum Framework (NCF) while promoting quality teaching and meaningful learning.