Effective School Leadership Skills

Effective School Leadership Skills

Effective School Leadership Skills के बिना एक विद्यालय केवल भवन बनकर रह जाता है, जबकि इन कौशलों के साथ वह एक जीवंत सीखने वाला समुदाय (learning community) बन जाता है। इस समुदाय का केंद्र होता है प्रधान शिक्षक (Head Teacher), जो पूरे विद्यालय को दिशा और उद्देश्य प्रदान करता है। आज के बदलते शिक्षा परिदृश्य, विशेषकर NEP 2020 के संदर्भ में, प्रधान शिक्षक की भूमिका केवल प्रशासन तक सीमित नहीं रह गई है। अब वे एक नेतृत्वकर्ता (leader), मार्गदर्शक (mentor) और परिवर्तनकर्ता (change-maker) हैं, जो विद्यालय को एक सशक्त और सीखने-केंद्रित वातावरण में परिवर्तित करते हैं।

NEP 2020 भी विद्यालय नेतृत्व के महत्व पर जोर देते हुए कहता है: “School Principals and school leaders will be seen as key agents of change, with a focus on academic leadership and building a positive school culture.” अर्थात “विद्यालय के प्रधान पाठक / प्राचार्य सह  नेतृत्वकर्ता  परिवर्तन के प्रमुख वाहक होंगे, जिनका ध्यान शैक्षणिक नेतृत्व और सकारात्मक विद्यालय संस्कृति के निर्माण पर होगा।” (NEP 2020, Section 5 – Teachers)

इस लेख में प्रधान पाठक / प्राचार्य के रूप में लीडरशिप के कुछ प्रमुख गुणों का सिलसिलेवार चर्चा करेंगे. 

Effective School Leadership Skills
Effective School Leadership Skills for Head Teachers

Effective School Leadership Skills –  Visionary Leadership  दूरदर्शी नेतृत्व

एक अच्छे प्रधान शिक्षक के पास विद्यालय के लिए स्पष्ट दृष्टि (vision) होती है। वे अपनी Effective School Leadership Skills के माध्यम से केवल दैनिक कार्यों को पूरा करने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यालय के दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करते हैं। उनकी सोच इस बात पर केंद्रित होती है कि विद्यालय केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चों में समझ, कौशल और मूल्यों का विकास हो। वे अपने विद्यालय की योजनाओं को NEP 2020 के लक्ष्यों—जैसे अनुभवात्मक अधिगम, मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (FLN), तथा समग्र विकास—से जोड़ते हैं। साथ ही, वे शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को एक साझा लक्ष्य की ओर प्रेरित करते हैं, जिससे विद्यालय में एक सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण वातावरण बनता है।

उदाहरण के लिए, एक प्रधान पाठक ने अपने विद्यालय में यह लक्ष्य तय किया कि आने वाले 5 वर्षों में कक्षा 3 तक के  सभी बच्चे मुलभुत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (Foundational Litracy and Numeracy-FLN)   करते हुए ग्रेड स्तर के अधिगम प्राप्त करने में सक्षम होंगे. ठीक वैसे ही जैसे NEP 2020 में देशभर के बच्चों के लिए  FLN को अपना लक्ष्य तय किया गया. 

Effective School Leadership Skills – Academic Leadership (शैक्षणिक नेतृत्व)

शैक्षिक नेतृत्व में प्रधान शिक्षक का मुख्य ध्यान शिक्षण-अधिगम (teaching-learning) की गुणवत्ता पर होना चाहिए। वे अपनी Effective School Leadership Skills के माध्यम से केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित न रहकर नियमित रूप से कक्षा अवलोकन (classroom observation) करते हैं, शिक्षकों को रचनात्मक और सहयोगात्मक फीडबैक देते हैं, तथा गतिविधि-आधारित और अनुभवात्मक शिक्षण (experiential learning) को बढ़ावा देते हैं। उदाहरण के रूप में, एक प्रधान शिक्षक ने गणित की कक्षा का अवलोकन करते हुए पाया कि बच्चे केवल रटकर उत्तर दे रहे हैं। उन्होंने शिक्षक को सुझाव दिया कि संख्याओं को समझाने के लिए स्थानीय सामग्री (जैसे बीज, कंकड़) का उपयोग किया जाए। इस प्रकार का नेतृत्व कुछ ही समय में कक्षा में बच्चों की भागीदारी बढ़ाता है और उन्हें वास्तविक समझ की ओर अग्रसर करता है।

संवाद एवं सकारात्वामक वातावरण (Communication and Possitive Environment) 

संवाद के साथ वातावरण ही विश्वास की नींव है। एक प्रभावी प्रधान पाठक विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाते हैं जहाँ शिक्षकों के साथ खुला और सम्मानजनक संवाद हो, विद्यार्थियों से नियमित बातचीत के माध्यम से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझना, अभिभावकों के साथ पारदर्शिता बनाए रखना जरुरी है. इसे ऐसे समझते हैं कि एक प्रधान पाठक एक तय अंतराल में नियमित ‘ओपन मीटिंग’ की शुरुआत करते हैं जिसमें शिक्षक अपनी चुनौतियाँ साझा करते हैं, विद्यार्थी अपने अनुभव बताते हैं, और खास बात ये कि इसमें अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाता है. तो निश्चित ही इससे आपसी विश्वास बढेगा, समस्याएं जल्दी सुलझने लगेंगी और विद्यालय का माहौल अधिक सहयोगात्मक होगा. 

Effective School Leadership Skills
Communication and Positive Environment
सकारात्मक विद्यालय संस्कृति (Positive School Culture)

ऊपर के अनुच्छेद में जिस वातावरण की बात हुई है उसे हम इस तरह देख सकते है, जो किसी भी विद्यालय की पहचान बनाने में मुख्य भूमिका बनाते है- 

  • सहयोगात्मक कार्य संस्कृति (collaboration)
  • छोटी-छोटी उपलब्धियों का सम्मान
  • सुरक्षित और समावेशी वातावरण. इस तरह के सकारात्मक विद्यालय संस्कृति से शाला में प्रेरित शिक्षक एवं आत्मविश्वासी विद्यार्थी दिखेंगे.

2020 की शिक्षा निति में उल्कालेखित शाला संस्कृति का एक अनुच्छेद कहती है-  

विद्यालयी शिक्षा प्रणाली के सभी सहभागी—जिनमें शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रशासक, परामर्शदाता और विद्यार्थी शामिल हैं—को छात्रों की आवश्यकताओं, समावेशन (inclusion) और समानता (equity) के सिद्धांतों, तथा सभी व्यक्तियों के सम्मान, गरिमा और निजता के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा। ऐसी शैक्षिक संस्कृति विद्यार्थियों को सशक्त व्यक्तियों के रूप में विकसित करने का सर्वोत्तम मार्ग प्रदान करेगी, जो आगे चलकर समाज को उसके सबसे वंचित नागरिकों के प्रति उत्तरदायी बनाने में सक्षम होंगे। [NEP 2020, अनुच्छेद 6.19]

 डेटा आधारित निर्णय (Data-Driven Decision Making)

एक प्रभावी प्रधान शिक्षक का नेतृत्व अनुमान पर नहीं, बल्कि प्रमाण (evidence) पर आधारित होता है। वे अपनी Effective School Leadership Skills के माध्यम से छात्रों के परिणामों का विश्लेषण करते हैं, सीखने के स्तर की पहचान करते हैं और उसी आधार पर आवश्यक सुधार की योजनाएँ बनाकर उन्हें लागू करते हैं। अर्थात, उनका मानना होता है कि “जो मापा जाता है, वही सुधरता है।” NEP 2020 में भी मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (FLN) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्णय ऐसे ही डेटा और सर्वेक्षणों पर आधारित थे, जिन्होंने सीखने के स्तर में मौजूद अंतर को स्पष्ट रूप से सामने रखा।

पढ़ने और लिखने की क्षमता तथा संख्याओं के साथ मूलभूत गणनाएँ करने की योग्यता, आगे की समस्त शिक्षा और आजीवन सीखने के लिए एक आवश्यक आधार तथा अनिवार्य पूर्व शर्त है। किन्तु विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी सर्वेक्षण यह दर्शाते हैं कि वर्तमान में हम एक सीखने के संकट (learning crisis) का सामना कर रहे हैं। प्राथमिक स्तर पर पढ़ रहे बहुत बड़ी संख्या में विद्यार्थी—जिसका अनुमान 5 करोड़ से अधिक है—अब तक मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (Foundational Literacy and Numeracy) हासिल नहीं कर पाए हैं। अर्थात वे न तो सरल पाठ को पढ़कर समझ पा रहे हैं और न ही भारतीय अंकों में साधारण जोड़ और घटाव कर पा रहे हैं। (NEP 2020 पृष्ठ- 8 का अनुच्छेद  2.1)

शिक्षकों को सशक्त बनाना (Empowering Teachers)

अब तक जिन नेतृत्व कौशलों का हमने जिक्र किया है, उसके लिए जरुरी है कि वे  शाला पर नियंत्निरण नहीं करता बल्कि शाला को सशक्त बनाता है. जिसके लिए उन्हें- 

  • जिम्मेदारियों का वितरण
  • शिक्षक नेतृत्व को बढ़ावा
  • प्रशिक्षण और विकास के अवसर पैदा करने होते हैं. क्योंकि NEP 2020 इस बात पर जोर देती है कि- 

“Teachers will be given more autonomy in choosing aspects of pedagogy, so that they may teach in the manner they find most effective for the students in their context.”

“शिक्षकों को शिक्षण पद्धति के विभिन्न पहलुओं के चयन में अधिक स्वायत्तता (autonomy) दी जाएगी, ताकि वे अपने संदर्भ के अनुसार विद्यार्थियों के लिए सबसे प्रभावी तरीके से पढ़ा सकें।”  (NEP 2020, Section 5 – Teachers)

अनुकूलन और नवाचार (Adaptability & Innovation)

शिक्षकों में अनुकूलन और नवाचार अपनाने की संस्कृति तब तक नहीं आयेगी जब तक शाला नेतृत्व इस दिशा में शिक्षकों को प्रोत्साहित नहीं करेगी. NEP 2020 का यह अनुच्छेद यहाँ उल्लेखनीय है-

जहाँ शिक्षा भारत के एक डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, वहीं प्रौद्योगिकी (technology) भी शैक्षिक प्रक्रियाओं और परिणामों के सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस प्रकार, सभी स्तरों पर शिक्षा और प्रौद्योगिकी के बीच संबंध दो दिशाओं में (bi-directional) होगा। [NEP 2020, अनुच्छेद 23.1]

इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले स्वयं शाला नेतृत्व नई तकनीकों को अपनाने, मिश्रित शिक्षण (Blended Learning) को बढ़ावा देने एवं नई नीतियों के साथ सामंजस्य को जरुरी समझें.

Student-Centered Approach (विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण)

आनंददायक सीखने का वातावरण, विविध आवश्यकताओं का ध्यान, रटने के बजाय समझ पर जोर ये सभी तभी संभव है जब हमारा शाला नेतृत्व के केंद्र में विद्यार्थी हो. अर्थात सफल विद्यालय वही है जहाँ हर बच्चा सीखता है।

Ethical Leadership (नैतिक नेतृत्व)

विद्यार्थी केवल पुस्तकों से ही नहीं, बल्कि अपने आसपास के व्यवहार और वातावरण से भी सीखते हैं; इसलिए वे वही अधिक अपनाते हैं जो वे अपने शिक्षकों और प्रधान पाठक में प्रत्यक्ष रूप से देखते हैं। जब विद्यालय का नेतृत्व निष्पक्ष निर्णय लेने वाला, पारदर्शी और सभी के प्रति सम्मानपूर्ण होता है, तब वह पूरे विद्यालय के लिए एक सकारात्मक उदाहरण स्थापित करता है। इस प्रकार, मूल्यों पर आधारित नेतृत्व न केवल विश्वास और अनुशासन को मजबूत करता है, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

समुदाय की सहभागिता (Community Engagement)

संस्था प्रमुख का शैक्षिक एवं प्रशासनिक नेतृत्व तब तक पूर्ण नहीं माना जा सकता, जब तक वे सामुदायिक नेतृत्व को अपनी भूमिका का अभिन्न हिस्सा न बनाएं। विद्यालय और समुदाय एक-दूसरे के पूरक होते हैं, इसलिए विद्यालय की प्रगति के लिए दोनों के बीच मजबूत संबंध आवश्यक है। एक प्रभावी प्रधान पाठक अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करता है, समुदाय के साथ निरंतर संवाद स्थापित करता है और शाला प्रबंधन समिति (SMC) की भूमिका को सशक्त बनाता है। जब विद्यालय और समुदाय मिलकर कार्य करते हैं, तब न केवल संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए एक सहयोगात्मक और उत्तरदायी वातावरण भी निर्मित होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

उपरोक्त सभी गुण यह स्पष्ट करते हैं कि एक प्रभावी प्रधान पाठक केवल व्यवस्थापक नहीं, बल्कि परिवर्तन का नेतृत्व करने वाला एक सशक्त मार्गदर्शक होता है। वह विद्यालय को एक ऐसी दिशा देता है जहाँ शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता, सकारात्मक वातावरण, शिक्षक सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता—सभी एक साथ आगे बढ़ते हैं।

एक अच्छे नेतृत्वकर्ता के लिए केवल अनुभव पर्याप्त नहीं होता, बल्कि उसे शैक्षिक प्रक्रियाओं (pedagogy), बाल विकास, मूल्यांकन पद्धतियों, तथा नीतिगत समझ (जैसे NEP 2020) का गहन ज्ञान होना आवश्यक है। साथ ही, उसे मानवीय संवेदनाओं, संवाद कौशल, डेटा की समझ और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करनी होती है।

अंततः, एक सक्षम प्रधान शिक्षक वही है जो ज्ञान, समझ, और मूल्यों के संतुलन के साथ विद्यालय को एक जीवंत, समावेशी और सीखने वाले समुदाय में परिवर्तित कर सके—जहाँ हर शिक्षक सशक्त हो और हर विद्यार्थी सीखने के लिए प्रेरित।

लीडरशिप पर अन्य लेख भी पढ़ें-

Leadership in Classroom Managements

National Centre for School Leadership 

Scroll to Top