Effective School Leadership Skills

Effective School Leadership Skills के बिना एक विद्यालय केवल भवन बनकर रह जाता है, जबकि इन कौशलों के साथ वही विद्यालय एक जीवंत सीखने वाला समुदाय (Learning Community) बन जाता है। इस समुदाय का केंद्र होता है प्रधान शिक्षक (Head Teacher), जो विद्यालय को दिशा, उद्देश्य और प्रेरणा प्रदान करता है।

आज के बदलते शिक्षा परिदृश्य, विशेषकर Educational Leadership और National Education Policy 2020 के संदर्भ में, प्रधान शिक्षक की भूमिका केवल प्रशासन तक सीमित नहीं रह गई है। अब वे एक नेतृत्वकर्ता (Leader), मार्गदर्शक (Mentor) और परिवर्तनकर्ता (Change-Maker) हैं, जो विद्यालय को सीखने-केंद्रित और सशक्त वातावरण में परिवर्तित करते हैं।

Effective School Leadership Skills
Effective School Leadership Skills for Head Teachers

Effective School Leadership Skills:Visionary Leadership (दूरदर्शी नेतृत्व)

एक अच्छे प्रधान शिक्षक के पास विद्यालय के लिए स्पष्ट दृष्टि (Vision) होती है।

वे केवल दैनिक कार्यों को पूरा करने तक सीमित नहीं रहते।
बल्कि विद्यालय के दीर्घकालिक विकास की दिशा भी तय करते हैं।

उनकी सोच इस बात पर केंद्रित होती है कि विद्यालय केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित न रहे।
वे बच्चों में समझ, कौशल और मूल्यों के विकास को भी महत्वपूर्ण मानते हैं।

वे विद्यालय की योजनाओं को National Education Policy 2020 के लक्ष्यों से जोड़कर देखते हैं।

इन लक्ष्यों में शामिल हैं:

  • अनुभवात्मक अधिगम (Experiential Learning)
  • मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN)
  • समग्र विकास

इसके साथ ही, वे शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को एक साझा लक्ष्य की ओर प्रेरित करते हैं।

इससे विद्यालय में सकारात्मक, उद्देश्यपूर्ण और सीखने-केंद्रित वातावरण विकसित होता है।

उदाहरण

उदाहरण के लिए, एक प्रधान पाठक ने अपने विद्यालय में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया।

उन्होंने तय किया कि अगले पाँच वर्षों में कक्षा 3 तक के सभी बच्चे मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (Foundational Literacy and Numeracy – FLN) में ग्रेड स्तर के अधिगम प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

यह लक्ष्य उसी प्रकार था, जैसे National Education Policy 2020 में FLN को देशभर के बच्चों के लिए राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में निर्धारित किया गया है।

Effective School Leadership Skills – Academic Leadership (शैक्षणिक नेतृत्व)

शैक्षिक नेतृत्व में प्रधान शिक्षक का मुख्य ध्यान शिक्षण-अधिगम (teaching-learning) की गुणवत्ता पर होना चाहिए। वे अपनी Effective School Leadership Skills के माध्यम से केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित न रहकर नियमित रूप से कक्षा अवलोकन (classroom observation) करते हैं, शिक्षकों को रचनात्मक और सहयोगात्मक फीडबैक देते हैं, तथा गतिविधि-आधारित और अनुभवात्मक शिक्षण (experiential learning) को बढ़ावा देते हैं।

उदाहरण –  एक प्रधान शिक्षक ने गणित की कक्षा का अवलोकन करते हुए पाया कि बच्चे केवल रटकर उत्तर दे रहे हैं। उन्होंने शिक्षक को सुझाव दिया कि संख्याओं को समझाने के लिए स्थानीय सामग्री (जैसे बीज, कंकड़) का उपयोग करना बेहतर होगा। इस प्रकार का नेतृत्व कुछ ही समय में कक्षा में बच्चों की भागीदारी बढ़ाता है और उन्हें वास्तविक समझ की ओर अग्रसर करता है।

संवाद एवं सकारात्वामक वातावरण (Communication and Possitive Environment) 

संवाद और सकारात्मक वातावरण, दोनों मिलकर विश्वास की नींव तैयार करते हैं।

एक प्रभावी प्रधान पाठक विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाते हैं, जहाँ शिक्षकों के साथ खुला और सम्मानजनक संवाद हो।

वे विद्यार्थियों से नियमित बातचीत करते हैं, ताकि उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझ सकें।

इसके साथ ही, वे अभिभावकों के साथ भी पारदर्शिता बनाए रखते हैं।

इसे एक उदाहरण से समझा जा सकता है।

एक प्रधान पाठक ने तय अंतराल में नियमित “ओपन मीटिंग” की शुरुआत की। जिसमें –

  • शिक्षक अपनी चुनौतियों को साझा करते हैं. 
  • विद्यार्थी अपने अनुभव बताते हैं. 

और खास बात ये कि इसमें अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाता है. तो निश्चित ही इससे आपसी विश्वास बढेगा, समस्याएं जल्दी सुलझने लगेंगी और विद्यालय का माहौल अधिक सहयोगात्मक होगा. 

Effective School Leadership Skills
Communication and Positive Environment
सकारात्मक विद्यालय संस्कृति (Positive School Culture)

ऊपर के अनुच्छेद में जिस वातावरण की बात हुई है उसे हम इस तरह देख सकते है, जो किसी भी विद्यालय की पहचान बनाने में मुख्य भूमिका बनाते है- 

  • सहयोगात्मक कार्य संस्कृति (collaboration)
  • छोटी-छोटी उपलब्धियों का सम्मान
  • सुरक्षित और समावेशी वातावरण. इस तरह के सकारात्मक विद्यालय संस्कृति से शाला में प्रेरित शिक्षक एवं आत्मविश्वासी विद्यार्थी दिखेंगे.

2020 की शिक्षा निति में उल्कालेखित शाला संस्कृति का एक अनुच्छेद कहती है-  

विद्यालयी शिक्षा प्रणाली के सभी सहभागी—जिनमें शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रशासक, परामर्शदाता और विद्यार्थी शामिल हैं—को छात्रों की आवश्यकताओं, समावेशन (inclusion) और समानता (equity) के सिद्धांतों, तथा सभी व्यक्तियों के सम्मान, गरिमा और निजता के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा। ऐसी शैक्षिक संस्कृति विद्यार्थियों को सशक्त व्यक्तियों के रूप में विकसित करने का सर्वोत्तम मार्ग प्रदान करेगी, जो आगे चलकर समाज को उसके सबसे वंचित नागरिकों के प्रति उत्तरदायी बनाने में सक्षम होंगे। [NEP 2020, अनुच्छेद 6.19]

 डेटा आधारित निर्णय (Data-Driven Decision Making)

एक प्रभावी प्रधान शिक्षक का नेतृत्व अनुमान पर नहीं, बल्कि प्रमाण (evidence) पर आधारित होता है। वे अपनी Effective School Leadership Skills के माध्यम से-

  • छात्रों के परिणामों का विश्लेषण करते हैं.
  • सीखने के स्तर की पहचान करते हैं.
  • प्रमाण के आधार पर आवश्यक सुधार की योजनाएँ बनाकर उन्हें लागू करते हैं।

अर्थात, उनका मानना होता है कि “जो मापा जाता है, वही सुधरता है।” NEP 2020 में भी मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (FLN) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्णय ऐसे ही डेटा और सर्वेक्षणों पर आधारित थे, जिन्होंने सीखने के स्तर में मौजूद अंतर को स्पष्ट रूप से सामने रखा।

पढ़ने और लिखने की क्षमता तथा संख्याओं के साथ मूलभूत गणनाएँ करने की योग्यता, आगे की समस्त शिक्षा और आजीवन सीखने के लिए एक आवश्यक आधार तथा अनिवार्य पूर्व शर्त है। किन्तु विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी सर्वेक्षण यह दर्शाते हैं कि वर्तमान में हम एक सीखने के संकट (learning crisis) का सामना कर रहे हैं। प्राथमिक स्तर पर पढ़ रहे बहुत बड़ी संख्या में विद्यार्थी—जिसका अनुमान 5 करोड़ से अधिक है—अब तक मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (Foundational Literacy and Numeracy) हासिल नहीं कर पाए हैं। अर्थात वे न तो सरल पाठ को पढ़कर समझ पा रहे हैं और न ही भारतीय अंकों में साधारण जोड़ और घटाव कर पा रहे हैं। (NEP 2020 पृष्ठ- 8 का अनुच्छेद  2.1)

शिक्षकों को सशक्त बनाना (Empowering Teachers)

अब तक जिन नेतृत्व कौशलों का हमने जिक्र किया है, उसके लिए जरुरी है कि एक अच्वेछा लीडर शाला पर नियंत्निरण नहीं करता बल्कि शाला को सशक्त बनाता है. जिसके लिए उन्हें- 

  • जिम्मेदारियों का वितरण, 
  • शिक्षक नेतृत्व को बढ़ावा, 
  • प्रशिक्षण और विकास के अवसर पैदा करने होते हैं. क्योंकि NEP 2020 इस बात पर जोर देती है. 

Effactive Leadership in Hindi

अनुकूलन और नवाचार (Adaptability & Innovation)

शिक्षकों में अनुकूलन और नवाचार अपनाने की संस्कृति तब तक नहीं आयेगी जब तक शाला नेतृत्व इस दिशा में शिक्षकों को प्रोत्साहित नहीं करेगी. NEP 2020 का यह अनुच्छेद यहाँ उल्लेखनीय है-

जहाँ शिक्षा भारत के एक डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, वहीं प्रौद्योगिकी (technology) भी शैक्षिक प्रक्रियाओं और परिणामों के सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस प्रकार, सभी स्तरों पर शिक्षा और प्रौद्योगिकी के बीच संबंध दो दिशाओं में (bi-directional) होगा। [NEP 2020, अनुच्छेद 23.1]

इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले स्वयं शाला नेतृत्व नई तकनीकों को अपनाने, मिश्रित शिक्षण (Blended Learning) को बढ़ावा देने एवं नई नीतियों के साथ सामंजस्य को जरुरी समझें.

Student-Centered Approach (विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण)

अर्थात-

  • आनंददायक सीखने का वातावरण
  • विविध आवश्यकताओं का ध्यान
  • रटने के बजाय समझ पर जोर

ये सभी तभी संभव है जब हमारा शाला नेतृत्व के केंद्र में विद्यार्थी हो. अर्थात सफल विद्यालय वही है जहाँ हर बच्चा सीखता है।

Ethical Leadership (नैतिक नेतृत्व)

विद्यार्थी केवल पुस्तकों से ही नहीं सीखते।
वे अपने आसपास के व्यवहार और वातावरण से भी सीखते हैं।

इसी कारण वे वही बातें अधिक अपनाते हैं, जिन्हें वे अपने शिक्षकों और प्रधान पाठक में प्रत्यक्ष रूप से देखते हैं।

जब विद्यालय का नेतृत्व निष्पक्ष निर्णय लेने वाला होता है, तब विद्यालय में विश्वास का वातावरण बनता है।

इसी प्रकार, पारदर्शिता और सभी के प्रति सम्मानपूर्ण व्यवहार पूरे विद्यालय के लिए एक सकारात्मक उदाहरण स्थापित करता है।

मूल्यों पर आधारित नेतृत्व केवल अनुशासन को मजबूत नहीं करता।
बल्कि यह विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

समुदाय की सहभागिता (Community Engagement)

संस्था प्रमुख का शैक्षिक एवं प्रशासनिक नेतृत्व तभी पूर्ण माना जाता है, जब वह सामुदायिक नेतृत्व को भी महत्व दे।

विद्यालय और समुदाय एक-दूसरे के पूरक होते हैं। इसलिए विद्यालय की प्रगति के लिए दोनों के बीच मजबूत संबंध आवश्यक है।

एक प्रभावी प्रधान पाठक अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करता है। साथ ही, वह समुदाय के साथ निरंतर संवाद स्थापित करता है।

वह शाला प्रबंधन समिति (SMC) की भूमिका को भी सशक्त बनाता है।

जब विद्यालय और समुदाय मिलकर कार्य करते हैं, तब संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होता है।

इसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सहयोगात्मक और उत्तरदायी वातावरण निर्मित होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

अंततः, एक सक्षम प्रधान-

  • शिक्षक केवल विद्यालय का संचालन नहीं करता।
  • वह विद्यालय को एक जीवंत शिक्षण समुदाय में परिवर्तित करता है।
  • ऐसे वातावरण में प्रत्येक शिक्षक सीखने और बेहतर करने के लिए प्रेरित होता है।
  • साथ ही, प्रत्येक विद्यार्थी सम्मान, समझ और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त करता है।

यह भी पढ़ें-

NEP 2020 और NCF-SE 2023 के संदर्भ में प्रभावी क्लासरूम मैनेजमेंट कैसे करें 

सीखने का हाइब्रिड मॉडल क्या है?

Mathematical Thinking

National Centre for School Leadership 

चिंतन के लिए प्रश्न

क्या हमारे विद्यालयों में नेतृत्व केवल प्रशासन तक सीमित है?

क्या हमारे शिक्षक वास्तव में सीखने की संस्कृति का निर्माण भी कर रहा है?

By rstedu

Radhe Shyam Thawait is an education specialist, consultant, and trainer with 35+ years of experience in teaching, policy, and academic leadership. He is also a content creator and shares practical insights for educators through RSTedu.in.