Global Teacher Award 2026 and Mindset of Teacher Leadership
विषय सूची
- 1 Global Teacher Award 2026 and Mindset of Teacher Leadership
- 2 भारतीय शिक्षकों की ताकत: ‘ग्लोबल टीचर’ बनने के बुनियादी गुण
- 3 1. जुगाड़ और संसाधनहीनता में नवाचार (Innovation)
- 4 2. भावनात्मक जुड़ाव और समर्पण (Empathy)
- 5 शिक्षा में Mindset और उसका महत्त्व
- 6 1. फिक्स्ड माइंडसेट बनाम ग्रोथ माइंडसेट (Fixed vs Growth Mindset)
- 7 2. ‘टीचर-सेंट्रिक’ से ‘चाइल्ड-सेंट्रिक’ नजरिया जिसे जमीनी हकीकत बनाना ही होगा
- 8 3. विजेता रुबल नागी का ‘बदलाव लाने वाला’ (Impact-driven Mindset) के कुछ महत्वपूर्ण नजरिया
- 9 रुबल नागी का सफर: ‘टीचिंग’ से ‘Educational Leadership’ का उदाहरण
- 10 वैश्विक मानकों और भारतीय हकीकत में अंतर
- 11 1. लर्निंग सेंटर्स की स्थापना
- 12 2. कला आधारित शिक्षा (Art-Based Education)
- 13 3. लिविंग वॉल्स ऑफ लर्निंग (Living Walls of Learning)
- 14 4. अटेंडेंस और एनरोलमेंट में सुधार
- 15 5. अभिभावकों की काउंसलिंग (Parent Counseling)
- 16 6. महिलाओं और युवाओं के लिए स्किलिंग (Skill Development)
- 17 7. पुरस्कार राशि का जनहित में उपयोग
- 18 8. मूल्य-आधारित शिक्षा (Value-Based Education)
- 19 Global Teacher Award 2026 and Teacher Leadership का निष्कर्ष
- 20 FAQs
- 21 Q1. ग्लोबल टीचर प्राइज (Global Teacher Prize) क्या है?
- 22 Q2. वर्ष 2026 का ग्लोबल टीचर प्राइज किसने जीता है?
- 23 Q3. शिक्षक एक ‘एजुकेशनल लीडर’ कैसे बन सकता है?
- 24 Like this:
शिक्षा जगत का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाले Global Teacher Prize 2026 को भारत की शिक्षिका और विजनरी आर्टिस्ट रुबल नागी (Rouble Nagi) ने जीतकर वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ाया है। दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में उन्हें $1 मिलियन (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) की प्रतिष्ठित राशि से सम्मानित किया गया, जो भारतीय अध्यापन की वैश्विक गूंज को दर्शाता है। जब देश का एक जमीनी शिक्षक इतने बड़े मंच पर चमकता है, तो हर भारतीय के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या भारत के हर शिक्षक में एक ‘ग्लोबल टीचर’ बनने की क्षमता है? इसी क्षमता और इसके व्यावहारिक पहलुओं को समझने के लिए हमें Global Teacher Award 2026 और Teacher Leadership के छिपे हुए गुणों तथा सिद्धांतों का बारीकी से विश्लेषण करना होगा।
यद्यपि भारत में गुरु को सर्वोच्च दर्जा दिया गया है, लेकिन वर्तमान प्रशासनिक और सामाजिक व्यवस्था को देखते हुए यह सोचना जरूरी है कि क्या आज का जमीनी हकीकत का शिक्षक वैश्विक मानकों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है? किसी भी साधारण क्लासरूम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए केवल पाठ्यक्रम पूरा करना काफी नहीं होता, बल्कि इसके लिए शिक्षक के दृष्टिकोण में एक बड़ा बदलाव आवश्यक है। आइए इस लेख में गहराई से समझते हैं कि हमारे शिक्षकों का माइंडसेट कैसा होना चाहिए, वे अपनी रोजमर्रा की चुनौतियों से कैसे निपट सकते हैं और क्लासरूम की चारदीवारी से बाहर निकलकर समाज को दिशा देने वाले एक उत्कृष्ट लीडर के रूप में खुद को कैसे स्थापित कर सकते हैं।
लेखक की डायरी से: इस लेख की प्रेरणा
रोज की तरह सुबह उठकर जब मैं अपने शुभचिंतकों को ‘गुड मॉर्निंग’ विश कर ही रहा था, तभी मेरे व्हाट्सएप पर एक संदेश आया। यह संदेश छत्तीसगढ़ के चंद्रपुर की रहने वाली मेरी एक परम शुभचिंतक अनीता जी का था, जिसमें एक वीडियो के साथ नीचे लिखा था—’Must watch’ (इसे जरूर देखें)।
आमतौर पर हम ऐसे संदेशों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन उन दो शब्दों (‘Must watch’) ने मुझे अपनी ओर खींचा और मैंने वह पूरा वीडियो देखा। वीडियो खत्म होने के बाद मैं एक क्षण के लिए ठहर गया और मेरे मन में विचार आया—”इतने महत्वपूर्ण वैश्विक बदलाव और वीडियो से क्या मैं अनजान रहने जा रहा था?”
उसी क्षण मैंने तय किया कि मुझे इस विषय पर अपने पाठकों के लिए लिखना ही होगा। मेरी यह व्यक्तिगत और दृढ़ मान्यता है कि इस संसार में जो कुछ भी अच्छा घटित हो रहा है या होने जा रहा है, उस हर बड़े बदलाव के केंद्र बिंदु में किसी न किसी व्यक्ति या संस्था का नेतृत्व कौशल (Leadership) होता है। यही कारण है कि मैंने इस ‘ग्लोबल अवार्ड’ को केवल एक पुरस्कार के रूप में नहीं, बल्कि लीडरशिप (नेतृत्व) के नजरिए से देखने का प्रयास किया है…
भारतीय शिक्षकों की ताकत: ‘ग्लोबल टीचर’ बनने के बुनियादी गुण
भारतीय शिक्षकों में विद्यमान कुछ जन्मजात गुण होते हैं जो दुनिया के किसी अन्य देश के शिक्षकों में मिलना मुश्किल हैं। वैश्विक पुरस्कारों की कसौटी पर ये दो गुण सबसे भारी पड़ते हैं:
1. जुगाड़ और संसाधनहीनता में नवाचार (Innovation)
भारत के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के शिक्षक बेहद कम संसाधनों में पढ़ाते हैं। जहाँ बिजली, पक्के कमरे या ब्लैकबोर्ड तक नहीं होते, वहाँ हमारे शिक्षक खेल-खेल में, गीतों के माध्यम से या बेकार पड़ी चीजों से विज्ञान और गणित सिखा देते हैं। यही आउट-ऑफ-द-बॉक्स सोच ग्लोबल टीचर की पहली निशानी है।
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में (कबाड़ से जुगाड़):
संसाधनहीनता में नवाचार का सबसे बेहतरीन उदाहरण छत्तीसगढ़ के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में देखने को मिलता है। यहाँ के शिक्षकों ने “कबाड़ से जुगाड़” मुहिम के तहत बिना किसी बजट के विज्ञान और गणित की चलती-फिरती प्रयोगशालाएं खड़ी कर दी हैं। शिक्षकों ने प्लास्टिक की बेकार बोतलों से ‘हार्ट पंप का मॉडल’, पुरानी सीपियों और इमली के बीजों से ‘स्थानीय मान (Place Value) और संख्या ज्ञान (FLN)’ सिखाने वाले टूल्स, और साइकिल के पुराने पहियों से ‘ज्यामिति (Geometry) के कोण’ समझाने वाले लाइव मॉडल तैयार किए हैं।
समुदाय आधारित शिक्षा (Community-Led Education):
इसी तरह छत्तीसगढ़ का ‘अंगना म शिक्षा’ (घर के आंगन में माताओं के सहयोग से बुनियादी साक्षरता) और वनांचल गाँवों में ब्लूटूथ व लाउडस्पीकर के जरिए स्थानीय भाषा में शिक्षा पहुँचाने के जमीनी प्रयास दुनिया के लिए एक बड़ी मिसाल हैं। यह साबित करता है कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में बैठा एक प्राथमिक शिक्षक भी अपनी सोच से ‘ग्लोबल स्टैंडर्ड’ को छूने की काबिलियत रखता है.
2. भावनात्मक जुड़ाव और समर्पण (Empathy)
हो सकता है कहीं शिक्षण एक प्रोफेशनल जॉब मात्र हो, लेकिन भारत में यह प्रोफेशन बच्चों एवं समुदाय के साथ का एक आत्मिक रिश्ता है। जहां शिक्षक छात्र के परिवार, उसकी आर्थिक स्थिति और उसके मानसिक स्वास्थ्य से सीधा जुड़ाव रखते हैं। वे केवल सिलेबस पूरा नहीं कराते, बल्कि बच्चे के संपूर्ण जीवन को आकार देते हैं।
शिक्षा में Mindset और उसका महत्त्व
सोशल मीडिया पर Global Teacher Award 2026 से संबंधित कुछ वीडियो देखने का मौका मिला। इन वीडियो को देखकर मेरा ध्यान भारत की शिक्षिका रुबल नागी के ‘माइंडसेट’ की ओर गया। वे एक विज़नरी आर्टिस्ट और बेहतरीन शिक्षिका हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके काम को देखकर मेरा एक विश्वास और पक्का हो गया है। किसी भी शिक्षक की क्षमता केवल बड़ी डिग्री से तय नहीं होती है। इसके विपरीत, यह उनकी सोच और उनके नजरिए पर निर्भर करती है। यह बात बिल्कुल सच है। दृष्टिकोण ही सब कुछ बदलता है।
वैश्विक मंचों पर केवल वही शिक्षक बड़ा बदलाव ला पाते हैं, जो पुरानी सोच को छोड़ देते हैं। इसके बजाय, वे आधुनिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हैं। रुबल नागी की पूरी यात्रा इसी सकारात्मक सोच का सबसे बड़ा उदाहरण है। उनका यह काम सराहनीय है। हमें इससे बहुत कुछ सीखना चाहिए। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद भी बच्चों के लिए काम किया। यही लीक से हटकर सोचना किसी भी साधारण शिक्षक को एक वैश्विक लीडर बना देता है।
1. फिक्स्ड माइंडसेट बनाम ग्रोथ माइंडसेट (Fixed vs Growth Mindset)
एक ‘ग्लोबल टीचर’ बनने के लिए शिक्षक के भीतर ग्रोथ माइंडसेट होना अनिवार्य है।
Fixed Mindset: कई बार शिक्षक यह मान लेते हैं कि “यह बच्चा कमजोर है, यह कभी नहीं सीख सकता” या “हमारे स्कूल में सुविधाएं नहीं हैं, तो हम कुछ नया नहीं कर सकते।” यह सोच बच्चों की क्षमता को सीमित कर देती है।
Growth Mindset: इसके विपरीत, एक दूरदर्शी शिक्षक का मानना होता है कि सही तरीके और मेहनत से किसी भी बच्चे की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। वे अपनी असफलताओं से सीखते हैं और बच्चों को भी गलतियाँ करने और उनसे सीखने के लिए प्रेरित करते हैं।
2. ‘टीचर-सेंट्रिक’ से ‘चाइल्ड-सेंट्रिक’ नजरिया जिसे जमीनी हकीकत बनाना ही होगा
पारंपरिक शिक्षा प्रणाली काफी हद तक ‘टीचर-सेंट्रिक’ (शिक्षक-प्रधान) रही है, जहाँ शिक्षक बोलता है और छात्र सिर्फ सुनते हैं। लेकिन वैश्विक स्तर पर सम्मान पाने के लिए इस माइंडसेट को बदलना होगा। अब समय ‘चाइल्ड-सेंट्रिक’ (बाल-केंद्रित) शिक्षा का है, जहाँ शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि एक ‘फैसिलिटेटर’ (मार्गदर्शक) की भूमिका निभाता है। हालांकि ‘बाल केन्द्रित’ शब्दों का प्रयोग हर शैक्षिक दस्तावेज़ में होता आ रहा है. लेकिन जमीनी हकीकत अभी भी दूर है.
3. विजेता रुबल नागी का ‘बदलाव लाने वाला’ (Impact-driven Mindset) के कुछ महत्वपूर्ण नजरिया
वर्ष 2026 की विजेता रुबल नागी की यात्रा सही माइंडसेट का सबसे बड़ा उदाहरण है।
उनका नजरिया कभी भी पारंपरिक किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं था।
उनका माइंडसेट समाज पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव छोड़ने वाला था।
रुबल नागी का नजरिया हमेशा बदलाव लाने की सोच से प्रेरित था।
झुग्गियों के बच्चों को देखकर उन्होंने संसाधनों की कमी की शिकायत नहीं की।
उन्होंने कला को बच्चों की बुनियादी शिक्षा का एक मजबूत माध्यम बना दिया।
उन्होंने टूटी-फूटी दीवारों को सुंदर भित्तिचित्रों और क्लासरूम में बदल दिया।
उन्होंने खेल-खेल में सीखने के अनोखे केंद्र समाज के बीच खड़े किए।
यही लीक से हटकर सोचना किसी भी साधारण व्यक्ति को लीडर बना देता है।
रुबल नागी का सफर: ‘टीचिंग’ से ‘Educational Leadership’ का उदाहरण
ग्लोबल टीचर प्राइज के मानदंड केवल क्लासरूम के भीतर पढ़ाने की क्षमता को ही नहीं मापते हैं। बल्कि यह देखते हैं कि एक शिक्षक समाज में क्या बदलाव लाया है।
यदि हम रुबल नागी के कदमों को लीडरशिप के नजरिए से देखें, तो कई महत्वपूर्ण बातें सामने आती हैं।
निश्चित रूप से, उनके काम में एक महान एजुकेशनल लीडर के तीन प्रमुख गुण साफ दिखाई देते हैं-
विजनरी लीडरशिप (दूरदर्शी सोच)
एक आम लीडर समस्याओं को देखता है, लेकिन एक सच्चा लीडर संभावनाओं को देखता है। रुबल नागी ने झुग्गियों की बदहाल और उदास दीवारों में ‘लर्निंग टूल्स’ देखे। उन्होंने कला को शिक्षा के साथ जोड़ा, जो उनकी दूरगामी सोच को दर्शाता है।
संसाधनों का कुशल प्रबंधन (Resource Optimization)
एक बेहतरीन लीडर वह नहीं है जो बजट या संसाधनों की कमी का रोना रोए, बल्कि वह है जो सीमित संसाधनों का अधिकतम उपयोग करे। बिना किसी बड़े सरकारी बजट के, स्थानीय स्तर पर 800 से अधिक लर्निंग सेंटर खड़े कर देना उनके असाधारण मैनेजमेंट और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।
कम्युनिटी को साथ लाना (People Management)
लीडरशिप का सबसे बड़ा नियम है—लोगों को एक साझा उद्देश्य के लिए प्रेरित करना। उन्होंने न केवल बच्चों को पढ़ाया, बल्कि उनके माता-पिता, स्थानीय युवाओं और वालंटियर्स को इस मुहिम से जोड़ा। उन्होंने एक ‘वन-मैन शो’ चलाने के बजाय एक पूरी कम्युनिटी को लीडर बनाया।
वैश्विक मानकों और भारतीय हकीकत में अंतर
क्षमता होना एक बात है और उस क्षमता को वैश्विक मंच पर साबित करना दूसरी बात। यदि हम निष्पक्ष रूप से देखें, तो भारत के हर शिक्षक में ‘क्षमता’ (Potential) जरूर है, लेकिन उस क्षमता को ‘ग्लोबल स्टैंडर्ड’ में बदलने के लिए कुछ बड़ी रुकावटें हैं.

| वैश्विक पुरस्कारों के मानक (Global Criteria) | भारतीय धरातल की हकीकत (Indian Reality) |
| ग्लोबल सिटीजनशिप: छात्रों को वैश्विक चुनौतियों (जलवायु परिवर्तन, वैश्विक शांति) के लिए तैयार करना। | सिलेबस का दबाव: अधिकांश शिक्षक केवल परीक्षा में अंक लाने और रट्टा लगवाने तक सीमित रह जाते हैं। |
| प्रौद्योगिकी का उपयोग: शिक्षा में AI, डिजिटल टूल्स और आधुनिक तकनीक का समावेशन। | डिजिटल डिवाइड: आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षकों के पास आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग की कमी है। |
| कम्युनिटी इम्पैक्ट: क्या शिक्षक का काम स्कूल की चारदीवारी से निकलकर समाज को बदल रहा है? | गैर-शैक्षणिक कार्य: सरकारी शिक्षकों का एक बड़ा समय चुनाव ड्यूटी, जनगणना और कागजी कार्रवाई में चला जाता है। |
रुबल नागी (Rouble Nagi) के प्रयासों से रूबरू होने के लिए यहाँ क्लिक करें
1. लर्निंग सेंटर्स की स्थापना
रुबल नागी ने ‘रूबल नागी आर्ट फाउंडेशन’ के जरिए देश में शानदार काम किया है।
उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों और वंचित इलाकों में 800 से अधिक लर्निंग सेंटर्स स्थापित किए हैं।
2. कला आधारित शिक्षा (Art-Based Education)
उन्होंने कला को बच्चों की शिक्षा का एक मजबूत और रोचक जरिया बनाया है।
पारंपरिक उबाऊ पढ़ाई के बजाय उन्होंने कला के माध्यम से शिक्षा को मजेदार बनाया।
इस अनूठे प्रयास से क्लास में बच्चों का ‘अटेंशन स्पैन’ काफी बढ़ गया।
3. लिविंग वॉल्स ऑफ लर्निंग (Living Walls of Learning)
उन्होंने सरकारी स्कूलों की बदहाल दीवारों को सुंदर भित्तिचित्रों (Murals) में बदल दिया।
अब ये रंगीन दीवारें बच्चों के लिए ‘लिविंग टेक्स्टबुक’ बन चुकी हैं।
बच्चे इन चित्रों को देखकर पर्यावरण, स्वच्छता और पानी बचाने के पाठ सीख रहे हैं।
4. अटेंडेंस और एनरोलमेंट में सुधार
उनके इस कलात्मक प्रयास के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी बढ़ गई।
इस बेहतरीन बदलाव की वजह से स्कूलों में ड्रॉपआउट रेट में भारी कमी आई है।
उदाहरण के लिए, हैदराबाद के एक स्कूल में बच्चों की संख्या 150 से 195 हो गई।
5. अभिभावकों की काउंसलिंग (Parent Counseling)
शुरुआती दो सालों में उन्होंने झुग्गी-झोपड़ी के माता-पिता से मिलकर लगातार काउंसलिंग की।
उन्होंने पैरेंट्स को समझाया कि बच्चों को बाल-श्रम के बजाय स्कूल भेजना क्यों ज़रूरी है।
उन्होंने बताया कि सही शिक्षा कैसे उनके पूरे परिवार का भविष्य बदल सकती है।
6. महिलाओं और युवाओं के लिए स्किलिंग (Skill Development)
शिक्षा के साथ-साथ वे महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही हैं।
इसके लिए वे विभिन्न क्षेत्रों में वोकेशनल स्किलिंग (Skill Initiatives) चला रही हैं।
वर्तमान में कश्मीर की सैकड़ों लड़कियां इस स्किलिंग डिपार्टमेंट से जुड़कर स्वावलंबी बन रही हैं।
7. पुरस्कार राशि का जनहित में उपयोग
रुबल नागी को पुरस्कार में $1 मिलियन (लगभग 9 करोड़ रुपये) की राशि मिली है।
वे इस पूरी व्यक्तिगत राशि का उपयोग समाज के कल्याण के लिए करेंगी।
वे कश्मीर और एलओसी के तंगधार जैसे रिमोट क्षेत्रों में बड़े सेंटर खोलेंगी।
8. मूल्य-आधारित शिक्षा (Value-Based Education)
रुबल नागी ने बच्चों को केवल स्कूल की डिग्री दिलाने पर ध्यान नहीं दिया।
इसके बजाय, उन्होंने बच्चों को बचपन से ही सही संस्कार और नैतिक सिद्धांत दिए।
उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों को जीवन में एक अच्छा इंसान बनाना है।
अन्य महत्वपूर्ण लेख
Global Teacher Award 2026 and Teacher Leadership का निष्कर्ष
भारत के हर शिक्षक में एक ग्लोबल टीचर और एजुकेशनल लीडर बनने की पूरी क्षमता मौजूद है।
हमारे शिक्षकों के पास शिक्षण के प्रति गहरा समर्पण, करुणा और विपरीत परिस्थितियों से लड़ने का जज्बा है।
आज शिक्षकों को सही मंच, आधुनिक ट्रेनिंग, ग्रोथ माइंडसेट और प्रशासनिक सहयोग की सबसे ज्यादा कमी है।
विजेता रुबल नागी ने साबित किया कि शिक्षक केवल ज्ञान बांटने वाला एक साधारण इंस्ट्रक्टर नहीं होता है।
शिक्षक वास्तव में समाज को एक नई दिशा देने वाला सच्चा चेंज-मेकर और बड़ा लीडर होता है।
सिस्टम को शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों के अनावश्यक बोझ से पूरी तरह मुक्त कर देना चाहिए।
जब शिक्षकों को नवाचार करने की आजादी मिलेगी, तब भारत का हर दूसरा शिक्षक वैश्विक पुरस्कार जीतेगा।
प्रेरणा के लिए आप भारतीय शिक्षकों के अद्भुत योगदान से जुड़ा यह विशेष वीडियो जरूर देख सकते हैं।
यह वीडियो दर्शाता है कि कैसे भारतीय शिक्षकों ने कला और नवाचार से वैश्विक पहचान बनाई है।
FAQs
Q1. ग्लोबल टीचर प्राइज (Global Teacher Prize) क्या है?
यह वर्की फाउंडेशन द्वारा यूनेस्को के सहयोग से दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित शिक्षक पुरस्कार है।
इसके तहत विजेता को $1 मिलियन की पुरस्कार राशि दी जाती है।
Q2. वर्ष 2026 का ग्लोबल टीचर प्राइज किसने जीता है?
प्रसिद्ध समाजसेविका और कलाकार रुबल नागी ने वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित ग्लोबल टीचर प्राइज जीता है।
उन्होंने वंचित बच्चों के लिए झुग्गी-झोपड़ियों और गांवों में 800 से अधिक लर्निंग सेंटर स्थापित किए हैं।
Q3. शिक्षक एक ‘एजुकेशनल लीडर’ कैसे बन सकता है?
शिक्षक सिलेबस खत्म करने के बजाय समाज की समस्याओं को शिक्षा से हल करने का प्रयास करता है।
जब वह पूरी कम्युनिटी को प्रेरित करता है, तब वह सच्चा ‘एजुकेशनल लीडर’ बनता है।
नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे साझा करें:
क्या आप अपने स्कूल में बच्चों को कुछ नया सिखाने के लिए कौन सा अनोखा तरीका अपनाते हैं?
क्या कक्षा में आप एक शिक्षक होते हैं या लीडर? अपना अनुभव हमें साझा करें.
Discover more from RST EDU
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

